फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने समस्याओं का समाधान करने के लिए मंथन किया। बैठक में म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन, उपचेयरमैन व वार्ड सदस्यों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे चिनैनी, पटनीटॉप, लाटी, डुडूू, पट्टनगढ़ के लोगों के लिए परेशानी बन गया है। जब भी हाईवे जाम या बंद होता है तो पूरे जिले के लोग प्रभावित होता है। जबकि पटनीटाप में भी सैलानी नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ता है। हाईवे पर कई स्थानों पर भारी वाहन रोक दिए जाते हैं, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होनें हाईवे की हालत में सुधार करने, चिनैनी-चंप्याड़ी सड़क को जल्द खोलने व बिजली-पानी की समस्या को जल्द दूर करने की मांग उठाई। एसडीएम अब्दुल सत्तार ने अधिकारियों को अपने कर्तव्य का इमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं, कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें