रियासी। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक कुलदीप राज दुबे ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमजोर स्थिति और चिकित्सा कर्मचारियों की कमी के संबंध में सवाल किया। उन्होंने डॉक्टरों, विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत और रिक्त पदों की संख्या, रियासी में तैनात प्रतिनियुक्त चिकित्सा कर्मियों की स्थिति और विशेष रूप से दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए बजट में प्रस्तावित ठोस उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। विधायक ने लोगों को समान और कुशल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तत्काल भर्ती और बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।