फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एएसआई के पद पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को लगाए स्टार

विज्ञापन
अधिकारी एएसआई को स्टार लगाते हुए नव नियुक्ति एएसआई ब पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। हाल ही में सहायक उप-निरीक्षक एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को अधिकारियों ने स्टार लगाए। वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। कटड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिपिन चंद्र ने पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल एक पुरस्कार नहीं है बल्कि अधिक उत्साह, निष्ठा और व्यावसायिकता के साथ सेवा करने का एक नया आह्वान है। उन्होंने जन सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समुदाय में विश्वास पैदा करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें