फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 1.20 लाख रुपये का सामान बरामद

विज्ञापन
उधमपुर। 1.20 लाख रूपए के चोरी के सामान के साथ पकडे गए आरोपी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। पुलिस ने रामनगर थाने में दर्ज चोरी के मामले पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके कब्जे से 1.20 लाख रुपये से अधिक कीमत के माल को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पकडे गए तीनों आरोपी ब्लॉक घोरड़ी के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान देव राज, अजय कुमार और संजय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद मुश्ताक पुत्र अब्दुल गनी निवासी वार्ड 7 चिनैनी ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ अज्ञात चोरों ने घोरड़ी पुल के निर्माण स्थल से उसकी लोहे की शटरिंग की प्लेटें, तीन क्विंटल लोहे की छड़ें और कटे हुए टुकड़े चुरा लिए हैं।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध जगहों पर छापामारी की। इस दौरान कुछ संदिग्धों को पूछताछ के उठाया। जब इनसे सख्त पूछताछ की गई तो तीन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इन आरोपियों के खुलासे पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया गया। इसके अलावा एक ऑटो (जेके14जे-0461) भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें