फोटो...जिले के दच्छन में देसी शराब बोतलों के साथ एक व्यकित गिरफतार
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले के दच्छन में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 11 बोतलें पुलिस ने जब्त की हैं। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सौंदर क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जब व्यक्ति की जांच की गई तो उसके पास से 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सद्दाम हुसैन निवासी जनकपुर दच्छन बताई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद