फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर: रेबल पुलिस द्वारा पकड़ा गया बुकी तस्कर. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की ओर से जाने वाले लिंक रोड पर एक व्यक्ति को 10 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लिंक रोड पर गश्त लगा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुनैद निवासी अनंतनाग को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 10 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया, और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें