उधमपुर में पुलिस की तरफ से चोरी के आरोप में पकड़े दो लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से करीब 70 हजार रुपये का चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के गोल मार्केट इलाके में दुकान करने वाले अंकुश शर्मा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि चोर दुकान से हजारों का सामान ले उड़े हैं। इसके बाद एएसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर साहिल महाजन ने एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में टीम का गठन किया और जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गफूर निवासी बलयाल और सादिक मोहम्मद निवासी गरनई ने चोरी कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। संवाद