फोटो.. किश्तवाड़ में 15 वर्ष से वांछित गिरफतारी से बच रहे भगोड़े को पुलिस ने पकड़ा।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। पुलिस ने 15 वर्षों से फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सूत्रों से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर अमल करते हुए किश्तवाड़ के डीएसपी सतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर भगोड़े को दबोचा। उसकी पहचान अमन वर्मा निवासी कठुआ के रूप में की गई है। पुलिस ने भगोड़े को आगे की कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय किश्तवाड़ के सामने सोमवार को पेश किया। संवाद