चिनैनी। सुद्धमहादेव चौकी के अंतर्गत पुलिस ने एक घर में छापा मार कर 20 लीटर देसी शराब व 15 लीटर लाहन बरामद की है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान चरण दास निवासी सुद्धमहादेव के रूप में हुई है। देशी शराब बनाने की सूचने मिलने के बाद एसडीपीओ अहमद शफी जरगर के निर्देश पर सुद्धमहादेव के चौकी प्रभारी बलराम शर्मा की टीम ने घर में छापा मारकर 20 लीटर देसी शराब और 15 लीटर लाहन बरामद की, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।