फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर हिट एंड रन मामला सुलझा, आरोपी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर पुलिस ने हिट एंड रन केस के मामले को सुलझाते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान डंपर चालक द्वारिका नाथ पुत्र पारस राम निवासी किडमू के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 22 नवंबर को शिवलोक आश्रम रामनगर के बाहर एक राहगीर व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने का मामला सामने आया था। इसमें घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया था। वहीं, मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी थपलाल के रूप में हुई थी। इसमें पुलिस की ओर से पीएस रामनगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक एसएसपी शरगुन शुक्ला के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। एसडीपीओ रामनगर जीआर भारद्वाज के नेतृत्व में वीरवार को एसएचओ रामनगर ने ओरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में पाया गया कि आरोपी घटना वाले दिन डंपर को लापरवाही से चला रहा था। इस दौरान वह राहगीर को कुचल कर और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें