किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शाहनवाज निवासी देसा जिला डोडा के रूप में हुई है। उस पर 376/363/343/109/आरपीसी के तहत पुलिस थाना अठोली पाडर में जून 2018 को मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी प्रदीप सिंह सेने के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने उसे डोडा से गिरफ्तार किया। पुलिस 3 साल से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा और आखिरकार डोडा से आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।