फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सौंथा में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आपरेशन सद्भावना के तहत सेना की ओर से बुधवार को सौंथा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी नेतृत्व सौंथा पंचायत के सरपंच मदन लाल ने किया। शिविर में सैन्य डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। सौंथा पंचायत के सरपंच ने सेना का आभार जताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की अपील की। शिविर में सैन्य अधिकारियों ने लोगों को कोविड-19 की एसओपी का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडी ब्रिगेड से डिप्टी कमांडेंट मेजर उदित अग्रवाल, सूबेदार राम विनय, नायब सूबेदार अशोक देशमुख, हवलदार संजीत कुमार, नायब सरपंच मदन लाल, पंच राकेश जंडियाल, पंच वीना कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें