भद्रवाह। भद्रवाह में सेना की ओर से कोविड वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए वीरवार को अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 125 लोगों का पंजीकरण किया गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भद्रवाह, गंदोह और मरमत क्षेत्र लोगों के टीकाकरण के लिए पहल की गई है। इसमें लोगों को जागरूक किया है।