भद्रवाह। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेना की ओर से उपजिला अस्पताल भद्रवाह में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें नर्सों को सम्मानित किया गया। भद्रवाह में तैनात सेना के चार आरआर अधिकारियों ने अस्पताल में नर्सों की भूमिका की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कि स्वास्थ्य टीम का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते नर्स, मरीजों की जल्द रिकवरी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि सम्मानीय भी है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शकील सुम्ब्रिया ने फ्रंट लाइन योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।