किश्तवाड़। शहीदों की याद में सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 58 पूर्व सैनिक, पांच विधवाओं और 51 सैनिकों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा डॉक्टरों ने बीमारियों से बचने के लिए जागरूक भी किया। सेना अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी को एक मेडिकल कार्ड जारी किया गया था, जो उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शिविर लगाने के लिए लोगों ने सेना का आभार जताया है।