किश्तवाड़। प्रोजेक्ट सन शाइन योजना के तहत सेना ने दूर दराज इलाकों में गुज्जर और बक्करवालों को सोलर लाइटें प्रदान की हैं।
सेना के अनुसार किश्तवाड़ सबसे बड़ा और दूरदराज जिला है। पहाड़ी इलाका होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रवासी गुज्जर और बक्करवाल ऊपरी इलाकों में रहते हैं, जहां बिजली की आपूर्ति नहीं है। लोगों की समस्या को कम करने और स्थानीय गुज्जर बक्करवालों के लिए सेना की प्रतिबद्धता के तहत पोर्टेबल सोलर लैंप प्रदान किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत अभी तक 1500 सोलर लैम्प उपलब्ध करवाए गए हैं। सेना की पहल ने उनके घरों में रोशनी से जगमगा रहे हैं। प्रोजेक्ट सनशाइन ने विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की कठिनाइयों को कम किया है। सोलर लाइट मिलने पर गुज्जर और बक्करवालों ने सेना का आभार प्रकट किया है।