उधमपुर। अपनी पार्टी की जिला इकाई की रविवार को बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर माह बैठक कर रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पार्टी के जिला इंचार्ज एवं पूर्व विधायक फकीर नाथ विशेष तौर पर मौजूद थे। वहीं, कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। फकीर नाथ ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। अब हर महीने मासिक बैठक का आयोजन कर चर्चा होती रहेगी। इस मौके पर सतपाल सिंह, संजीत सिंह, हुकम सिंह, केवल कृष्ण, जगदेव सिंह, सपताल चलोत्रा व अन्य नेता मौजूद रहे।