नशा विरोधी शपथ ग्रहण करते डीसी डोडा हरविंदर सिंह।
डोडा। नगर परिषद ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मंगलवार को सामुदायिक भवन में महाजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मेरा शहर, मेरी पहचान, नशा मुक्त अभियान और नशे से ना, जीवन से हां के नारे लगाए गए। उपायुक्त हरविंदर सिंह ने छात्रों की अभिनव वेस्ट टू वंडर कृतियों की सराहना कर नशा मुक्त जीवन शैली और संधारणीय प्रथाओं का महत्व बताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रदर्शन, नशा विरोधी शपथ और पुनर्चक्रित सामग्रियों से बने प्रेरक स्टॉल भी लगाए गए। संवाद