लोंडना बाबा देव स्थान पर प्रसाद ग्रहण करते हुए सल्लन बिरादरी के सदस्य।
हमारा समाज का लोगो लगाएं
उधमपुर। बट्टलवालियां स्थित लोंडना बाबा देव स्थान में सल्लन बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में बिरादरी से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और देव स्थान पर माता टेककर प्रसाद ग्रहण किया। मेल के चलते सुबह से देवस्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। उधमपुर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों और बाहरी राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य मेल में पहुंचे थे। देवस्थान पर स्नान करने के बाद हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपने पूरे परिवार के साथ मेल में पहुंचे हुए थे। दोपहर को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद