फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नाले पर निर्माण से गुस्साए लोगों ने बट्टलवालियां मार्ग पर किया प्रदर्शन

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप मंदिर की जमीन को पहुंच सकता है नुकसान
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता तहसीलदार ने पटवारी को दिए जांच निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बाल आश्रम के पास प्रताप नगर इलाके में एक व्यक्ति पर मकान के निमार्ण के दौरान नाले पर अतिक्रमण को आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बट्टववालियां मार्ग को बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नाले का दायरा कम होने की वजह से साथ लगते वर्षों पुराने गुरु रवि दास मंदिर की जमीन को नुकसान पहुंच सकता है। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और निर्माण कार्य बंद कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रताप नगर इलाके में बाल आश्रम के पास एक व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले मकान मालिक ने साथ लगते नाले पर कई फुट अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कार्य शुरू किया। जिसकी शिकायत करने पर प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया था परन्तु रविवार को एक बार फिर मकान के लैंटर का काम शुरू कर दिया गया। जिससे गुस्साए लोगों ने बट्टल वालियां रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही तहसीलदार जय सिंह और बट्टल वालियां चौकी प्रभारी कमल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जिस नाले पर मकान बनाया गया है वो नाला साथ लगते काफी पुराने रवि दास मंदिर से होकर गुजरता है। बारिशों के दिनों में नाले का जल स्तर काफी अधिक बढ़ जाता है। जिससे आने वाले समय रिसाव के चलते मंदिर की भूमि को नुकसान पहुंच सकता है। तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और दोनों पक्षों के साथ बात कर मसले का समाधान करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हो पाया और बट्टल वालियां रोड पर फिर से यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं मकान मालिक द्वारा मंदिर की जमीन पर प्रोटेक्शन वॉल बनाकर देने पर दो पक्षों में हुई सहमति पर समझौता कर लिया गया है। वहीं तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि पटवारी को मौके पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है और निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया है। अगर मकान का निर्माण सरकारी जमीन पर पड़ते नाले पर किया गया होगा तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें