रामबन। बनिहाल के डुलीगाम इलाके में भालू के हमले में शनिवार की सुबह एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अरपुरा डुलीगाम बनिहाल निवासी बुजुर्ग अब्दुल्ला वानी (80) शनिवार की सुबह अपने खेत गए थे। इसी दौरान एक जंगली भालू ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और उन्हें उप जिला अस्पताल बनिहाल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें विशेष उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।