फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमरनाथ यात्रा के लिए रामबन में हाईवे पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर चिनैनी-नाशरी और बनिहाल-काजीगुंड सुरंगों सहित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

संभागीय प्रशासन और जिला पुलिस ने यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए राजमार्ग पर चेक पोस्ट और सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए हैं।

जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चंद्रकोट, रामबन, रामसू और लांबर बनिहाल में रुकने या सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में बोर्डिंग लॉजिंग के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रावधान जैसी व्यवस्थाएं भी कीं।
विज्ञापन


सुबह चंद्रकोट में उपायुक्त मुसरत इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने श्री अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ लंगर में सुविधाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी लेने के लिए तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें