फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एडवोकेट केडी शर्मा बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर बार एसोसिएशन के चुने गए नए अध्यक्ष व अन्य। स्रोत : आयोजक - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर कोर्ट परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन रामनगर के प्रधान पद का चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें एडवोकेट कृष्ण दास शर्मा और एडवोकेट हरजीत भारद्वाज अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। जिसमें एडवोकेट कृष्ण दास शर्मा विजयी रहे, उन्हें कुल 9 वोटों में से 7 वोट मिले जबकि एडवोकेट हरजीत के पक्ष में मात्र दो मत पड़े। चुनाव के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट सुरिंदर कुमार तथा मतदान अधिकारियों में एडवोकेट भोली देव, हेमराज और लक्ष्मी देवी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें