किश्तवाड़। नए डीसी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी किशोरी लाल शर्मा ने तिरंगा फहरा कर मार्चपास्ट में सलामी ली। परेड में पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईआरपी, वन सुरक्षा बल, एनसीसी कैडेट्स और होमगार्ड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कोविड एसओपी का पूरा पालन किया गया। एडीसी ने जिलावासियों को आजादी के पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर एसएसपी शफकत हुसैन, एडीसी शाम लाल, एएसपी राजेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रमोद कुमार, सहायक श्रम आयुक्त अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।