फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पटवारी निलंबित, तहसील कार्यालय अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर डीसी डॉ. देवांश यादव ने उपमंडल पाडर के मस्सू हल्का के पटवारी विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ जांच तक तहसील मुख्यालय अटैच किया है। तहसील अधिकारी चंद्र शेखर शर्मा को 15 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि विनीत किसी से दस्तावेज बनाने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। तहसीलदार पाडर ने डीसी को बताया कि संभावित कदाचार और पद का दुरुपयोग किया गया है। डीसी ने विनीत कुमार पटवारी को निलंबित कर दिया। वहीं, उसकी जगह मस्सू हलका के लिए केवल कृष्ण पटवारी गुलाबगढ़ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें