फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में शुरू हो जाएगा सुई में जमा कचरे का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद मंगलवार को सुई के लोगों ने लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट के काम का विरोध नहीं किया। इसलिए, सुई में शाम तक बिना किसी परेशानी के काम चलता रहा। नगर परिषद ने सुई में फैली गंदगी को एक स्थान पर जमा किया है। दो दिन में इसका निस्तारण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नप अभी तक शहर से निकलने वाली गंदगी को डालने के लिए किसी दूसरे स्थान की व्यवस्था नहीं कर सका है। मंगलवार को भी नप ने शहर के कुछ इलाकों से गंदगी को उठा कर पीडब्ल्यूडी के वाहनों में जमा किया है। सोमवार को जब लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाने के लिए नप की टीम सुई पहुंची थी तो कुछ स्थानीय महिलाओं ने उन पर पत्थर बरसा कर विरोध किया था। इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने लोगों पर सख्ती कर दी।
मंगलवार को जब नप की टीम सुई में काम करने गई तो कोई विरोध नहीं हुआ, और काम चलता रहा। वहीं, शहर से निकलने वाली गंदगी को फेंकने के लिए नप को दूसरा स्थान नहीं मिल सका है। डीसी के निर्देश पर राजस्व विभाग जगह की तलाश में जुटा है। फिलहाल, नप ने शहर की गंदगी को उठाकर पीडब्ल्यूडी के वाहनों में रख दिया है। हालांकि, नप भी शहर से बाहर किसी उचित स्थान की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

------
लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट के शुरू होने और सुई में जमा ढाई हजार टन गंदगी का निस्तारण करने में करीब चार महीने का समय लगेगा। तब तक नप को शहर की गंदगी को बाहर फेंकने के लिए दूसरे स्थान की जरूरत है। प्रशासन से इसके लिए मांग की है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द नया स्थान उपलब्ध करवा देगा।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें