फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई कर 20 रेहड़ियों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
उधमपुर: मुंसिपल काउंसिल के टैक्स इंस्पेक्टर द्वारा बाजार में बिना लाइसेंस की रेडियो के काटे गए च? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने महीनों बाद शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से नप ने बिना लाइसेंस की 20 रेहड़ियों को कब्जे में लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर नो रेहड़ी जोन में रेहड़ियां लगाईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाद में जब्त की गईं रेहड़ियों से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नप के टैक्स इंस्पेक्टर रामपाल और अशोक कुमार के नेतृत्व में नप ने सिटी लाइन सिनेमा के बाहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद इंदिरा चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों से 20 बिना लाइसेंस की रेहड़ियां पकड़ी गई। इन सब रेहड़ियों को नो रेहड़ी जोन में लगाया गया था। नप ने इनसे जुर्माना वसूला, और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
टैक्स इंस्पेक्टर ने ने बताया कि रेहड़ियों से करीब तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही उन्हें नो रेहड़ी जोन में रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि शहर में रेहड़ी व फड़ी वालों ने अतिक्रमण किया है। शहरवासी इसकी शिकायतें कर रहे थे। इन पर कई बार कार्रवाई की गई, इसके बावजूद रेहड़ी वाले मानने को तैयार नहीं हैं। अब इनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें