फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ श्राईन बोर्ड़ ने बाणगंगा नदी का जाजया लिया

विज्ञापन
सीईओ श्राइन बोर्ड़ बाणगंगा का जायजा लेते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। बाणगंगा नदी को फिर से जीवंत करने और क्षेत्र की पारिस्थितिकी और सौंदर्य में सुधार के उद्देश्य से सीईओ माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड रमेश कुमार ने सोमवार को नागरिक और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। सीईओ ने बाणगंगा पर स्थित स्नान घाटों का दौरा कर सफाई के संबंध में अब तक किए कार्यों का आकलन किया। उन्होंने नदी से गार्डन क्षेत्र का भी निरीक्षण कर जंगली पौधों और झाड़ियों को हटाने सहित आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने धार्मिक जिम्मेदारी के रूप में पर्यावरण की देखभाल के संदेश को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण के अनुकूल और आकर्षक तीर्थयात्रा विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वहीं, सीईओ ने बोर्ड के इंजीनियरों को इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें