कटड़ा। रियासी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक कुख्यात आरोपी को महज 4 से 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। 19 मई 2026 को उधमपुर के धंदल निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस स्टेशन कटड़ा में सुरेंद्र कुमार उर्फ बब्बू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने जसवंत सिंह की हत्या करने की कोशिश की थी। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी सुरेंद्र कुमार को ढूंढ निकाला और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद