फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चुराया सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सैफ अली निवासी लोंडाना उधमपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि कुछ अज्ञात चोरों ने उसके घर से सामान चुरा लिया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता से और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए। एक संदिग्ध मोहम्मद अमीन निवासी जोजड़ा तालाब उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी में संलिप्तता कबूल कर ली। उसके खुलासे पर दो गैस सिलिंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर और स्टेबलाइजर बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें