फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से घायल हुए 58 लोगों को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानसर मोड़ इलाके में बस खाई में पलटने से घायल हुए 58 लोगों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी अस्पताल में करीब चार घायल मौजूद है, जिनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बुधवार तक सभी अपने घरों को जा सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोंगरी से उधमपुर की तरफ आ रही बस चालक के नियंत्रण खोने पर खाई में पलट गई थी। इस दुर्घटना में 65 यात्री घायल हो गए थे, और दो यात्रियों की मौत हो गई थी। घायलों में ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के छात्र व छात्राएं थीं। चार घायलों को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया था। इनमें एक घायल की जीएमसी में मौत हो गई थी।
मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की सुबह फिर से जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने ज्यादातर की हालत को ठीक पाया और दोपहर को 58 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय बट ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। बचे हुए घायलों को बुधवार तक छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें