उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर रौन दोमेल इलाके में कार के पुल के नीचे गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा है। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे धार रोड पर जब कार केंद्रीय विद्यालय के नजदीक पुल पर पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, और कार पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार बलबिंदर कुमार निवासी रिट्टी को गंभीर हालत में बाहर निकाला, और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद