फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब नदी में गिरी कार, चालक लापता

विज्ञापन
फोटो... किश्तवाड़ में चिनाब नदी में समाई वेगनार गाड़ी, चालक विजय कुमार लापता। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वीरवार देर रात को डूल-चेरजी मार्ग पर एक वैगन आर कार सड़क से चिनाब नदी में जा गिरी। इसमें चालक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार वैगन आर (जेके02एडी-5288) किश्तवाड़ से चेरजी के लिए जा रही थी। इसके दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक विजय कुमार निवासी चेरजी नागसेनी लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वह चिनाब नदी में बह गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर नदी किनारे लापता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें