फोटो... किश्तवाड़ में चिनाब नदी में समाई वेगनार गाड़ी, चालक विजय कुमार लापता।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में वीरवार देर रात को डूल-चेरजी मार्ग पर एक वैगन आर कार सड़क से चिनाब नदी में जा गिरी। इसमें चालक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार वैगन आर (जेके02एडी-5288) किश्तवाड़ से चेरजी के लिए जा रही थी। इसके दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक विजय कुमार निवासी चेरजी नागसेनी लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वह चिनाब नदी में बह गया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर नदी किनारे लापता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद