फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंधिया क्षेत्र में सडक से पलटा सैन्य वाहन, एक जख्मी

विज्ञापन
रामनगर में दुर्घटना का शिकार हुआ सेना का वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर गुंधिया क्षेत्र के पास एक आर्मी ट्रक सड़क से पलट गया। इसमें दो सैनिक सवार थे। जिनमें से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल रामनगर लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उक्त घायल को मिलिट्री हॉस्पिटल उधमपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नायक संदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ सैन्य ट्रक बेस कैंप से उधमपुर की तरफ जा रहा था, जो गुंधिया क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़के किनारे पलट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें