उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर गरनई इलाके में बुधवार शाम को कार व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासियों ने घायलों को उपचार के जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के अनुसार शाम करीब सात बजे कार व बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार राज कुमार और योग राज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में पुलिस व अस्पताल को सूचना दी। जिसके बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद