उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर मलाढ़ इलाके में शनिवार रात एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे जम्मू की तरफ जा रहा ट्रक (जेके02एएस-1581) मलाढ़ के पास चालक के नियंत्रण खोने से सड़क के बीच पलट गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक मोहमद आयूब पुत्र बली मोहम्मद निवासी अस्सर को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद