उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में शनिवार रात को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे एंबुलेंस ने पैदल चल रहे जिया लाल (35) पुत्र फरंगी लाल निवासी लटियार (मौजूदा समय में जखैनी) को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, और व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया। संवाद