उधमपुर में डीएमयू की चपेट आकर मारे गए व्यक्ति का शव
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। धार रोड पर रौन दोमेल पुलिस चौकी के अंतर्गत जगानू मोड़ किनारे बसे सौंथा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की रेलगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच वह रेल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे, वह दम तोड़ चुका था। बाद में रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान कृष्ण चंद (55) पुत्र लोफी राम निवासी सौंथा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक बोल और सुन नहीं सकता था। संवाद