थाती में चालक के नियंत्रण खोने पर पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के थाती इलाके में शुक्रवार रात को ट्रैक्टर के खाई में गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात जिब की तरफ जा रहा ट्रैक्टर थाती पहुंचने पर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना अशरफ (17) निवासी कोटली की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। संवाद