रियासी। जिले में दो हादसों में दो लोग घायल हो गई। वीरवार सुबह पहला हादसा बरादरी रोड पर भाजपा कार्यालय के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार सीधे कार से टकरा गया। दुर्घटना में घायल हुए प्रदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह हाडा पौनी रोड पर टाली मोड इलाके में डंपर खाई की तरफ पलट गया। इस कारण तारिक अब्दुल्ला निवासी जिला रामबन घायल हो गया जिसका रियासी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद