रामबन में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’’ के तहत किया प्रदर्शन, राज्य के दरजे की मांग दोहराई
- फोटो : samvad
रामबन। चंद्रकोट में सावनी लिंक रोड से कार फिसलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (श्रीनगर की ओर जाने वाली लेन) पर जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा बुधवार देर शाम हुआ। पुलिस के अनुसार कार चालक सावनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार लिंक रोड से नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरी। मृतक की पहचान सोहन सिंह पुत्र बिहारी लाल निवासी माड़ा, तहसील चिनैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद आवाजाही को सामान्य किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेएस रकवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
रामबन में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’’ के तहत किया प्रदर्शन, राज्य के दरजे की मांग दोहराई- फोटो : samvad