फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा जम्मू मार्ग पर ट्रक ने मोटर साईकल सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर शनिवार को कड़माल क्षेत्र के शनि मंदिर के समीप कटड़ा जम्मू मार्ग पर जम्मू की ओर जा रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसकी पहचान सुनील वर्मा (26) पुत्र करतार चंद निवासी शपानू जिला रियासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील वर्मा कटड़ा में किसी बैंक के एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित करने बाद ट्रक को मुरी चेक पोस्ट पर पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें