कटड़ा। धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर रियासी मार्ग पर दूध सप्लाई करने वाले वाहन और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। उसकी पहचान कर्ण सिंह (27) पुत्र चैन सिंह निवासी शिवखोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को कटड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मामला दर्ज कर लिया गया है।