फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में जेसीबी खाई में गिरी, महिला की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जोधपुर-धड़ा क्षेत्र में एक जेसीबी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना के वक्त जेसीबी डोडा से गुंदना गांव की ओर जा रही थी। जेसीबी मे 7 लोग सवार थे। इनमें 4 साल के दो और 5 साल के 2 बच्चों समेत अन्य लोग मौजूद थे। उनकी पहचान मानसी परिहार (5) पुत्री संजय परिहार, श्रेया परिहार (4) पुत्री संजय, मानिक ठाकुर (5) पुत्र राकेश सिंह, केशव ठाकुर (4) पुत्र राकेश सिंह, चंपा देवी (32) पत्नी संजीत सिंह निवासी इटवास, सुरेखा देवी (30) पत्नी संजय कुमार निवासी इटवास, जेसीबी चालक सलमान भट्ट के रूप में हुई है। चंपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया। इनमें से हालत गंभीर होने के चलते मानिक, केशव, श्रेया को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें