फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में सुरंग के अंदर ग्रिल से अमरनाथ यात्रियों की बस टकराई, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उधमपुर के रामबन में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की बस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर केला मोड़ सुरंग टी-2 के अंदर ग्रिल से टकरा गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। यात्री अमरनाथ यात्रा से वापस आ रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक महिला शामिल है। पुलिस, सेना और क्यूआरटी टीमों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार घायलों में शारदा देवी (40) पुत्री सीता राम, नकुल (14) पुत्र शंकर, खेम चंद सैनी (40) पुत्र कल्याण और कृष्ण लाल (50) पुत्र गोपी राम हैं। सभी जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि बाकी यात्रियों को अतिरिक्त बस में जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर एकल लेन में यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें