फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चंद्रकोट में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर चंद्रकोट इलाके में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक (जेके19ए-3870) कुंफर से चंद्रकोट की तरफ विपरीत दिशा से आ रहे बीकन के टिप्पर से टकरा गई। नीचे गिरने से बाइक सवार को सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की पहचान मोहम्मद खलील (27) निवासी धलवास, रामबन के रूप में हुई है। चंद्रकोट थाने के प्रभारी पीडी सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें