फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटनीटाप के पास खाई में गिरी गाड़ी, जम्मू के दो यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाॅप के पास बरैनासू के निकट एक एक्सयूवी गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में सवार दो यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाॅप में सैर करने गए सैलानी जब अपने वाहन से लौट रहे थे तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी और चीख पुकार शुरू हो गई। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से निकाला गया और हाईवे की एंबुलेंस के जरिए घायलों को चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में समीर निवासी जम्मू व माधव वर्मा निवासी जम्मू शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें