फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा क्रांति दल ने मनाया विलय दिवस

विज्ञापन
विलय दिवस मनाते डोगरा क्रांति दल के कार्यकर्ता व पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल के संरक्षक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को विलय दिवस मनाया। इनके अनुसार महाराजा हरि सिंह ने भारत में कश्मीर के विलय का प्रस्ताव 26 अक्तूबर 1947 को सौंपा था। लेकिन, इसे 27 अक्तूबर 1947 को स्वीकार किया गया। इसलिए, दल विलय दिवस के एक दिन बाद इसका उत्सव मनाता है। संरक्षक ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो कई रियासतें इसका अटूट अंग बन गईं। वैसे ही जम्मू कश्मीर का भी भारत के साथ विलय अटूट है। इससे महाराजा ने देशभक्ति और दूरदर्शिता का परिचय दिया। इसलिए, इस दिन को पर्व की तरह मनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें