उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के गरनई इलाके में वीरवार दोपहर को मोटरसाइकिल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर करीब सवा दो बजे उधमपुर से टिकरी की जा रहा बिना नंबर का मोटरसाइकिल जब गरनई इलाके में पहुंचा तो अचानक चालक मोहम्मद रियाज निवासी कंडोली नगरोटा नियंत्रण खो बैठा और मोटरसाइकिल राजमार्ग पर ही पलट गई। मौके से गुजर रहे लोग युवक के पास पहुंच गए और सबने पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया।